![]()
बालोद| अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राम जमरूवा में ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर नई ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। बैठक के दौरान गांव के विकास, मूलभूत समस्याओं के समाधान और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। ग्रामीणों ने एकमत होकर गांव की जिम्मेदारी नई टीम को सौंपी। नवगठित समिति में मेघनाथ साहू को अध्यक्ष, नोमेंद्र साहू को सचिव तथा आकाश देवांगन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष मेघनाथ साहू ने कहा कि वे गांव के विकास कार्यों को गति देने, मूलभूत समस्याओं के समाधान और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। सचिव नोमेंद्र साहू एवं कोषाध्यक्ष आकाश देवांगन ने भी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ ग्राम संचालन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने नवचयनित पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया ।
<
