बालोद | शिवसेना छत्तीसगढ़ की जिला इकाई द्वारा जनसमर्थन को प्रदर्शित करते हुए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गौ हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में हुआ। जिलेभर के शिवसैनिकों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम पर बालोद कलेक्टर को कुल 13,410 हस्ताक्षरों का ज्ञापन सौंपा। इस अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण एवं संबंधित मांगों को शासन तक पहुंचाना रहा।
<
