![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज तेज आंधी और तूफान आया। इसके कारण पूरे जिले की बिजली गुल हो गई और जनजीवन प्रभावित हुआ। तूफान की तेज रफ्तार से कई घरों और दुकानों के टीन शेड उड़ गए। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश भी हुई। इस आंधी का सबसे अधिक असर सड़कों पर देखा गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर कई बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे गौरेला-पेंड्रा मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। गौरेला ओवरब्रिज पर भी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। जिले में जगह-जगह बिजली के तार टूटकर गिर गए हैं, जिससे सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। सुधार कार्य शुरू करने में भी बाधाएं आ रही हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग आंधी थमने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
<
