Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भूपेश बोले- PM मोदी सलाह देकर विदेश चले गए:BJP संगठन में बदलाव पर कहा- दूध की मक्खी की तरह बाहर फेंके गए बृजमोहन-रामविचार
Breaking News

भूपेश बोले- PM मोदी सलाह देकर विदेश चले गए:BJP संगठन में बदलाव पर कहा- दूध की मक्खी की तरह बाहर फेंके गए बृजमोहन-रामविचार

By adminMay 16, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1174 1778835810
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1174 1778835810
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में कहा कि पेट्रोल-डीजल के संकट बीच PM मोदी सलाह देकर विदेश चले गए। उन्होंने कहा कि फ्यूल स्टेशनों पर कतारें लगी हुई है। कई पेट्रोल पंप ड्राई पड़े हैं और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सुशासन त्योहार बना रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि यह स्थिति वैसी ही है, जैसे कोरोना काल में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने तक लॉकडाउन नहीं लगाया गया था। इसके साथ ही हाल ही में बीजेपी के संगठनात्मक फेरबदल पर पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने अपने पुराने नेताओं को दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया है। उन्होंने कृषि मंत्री और रायपुर सांसद का नाम लेते हुए कहा कि कोर कमेटी ने न रामविचार नेताम हैं, न बृजमोहन हैं। भूपेश बोले- सरकार कौन चला रहा है भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को नंबर देने से पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि वास्तव में सरकार चला कौन रहा है। उन्होंने कहा कि यह समझ नहीं आ रहा है कि शासन मंत्रिमंडल चला रहा है या अधिकारी। पूर्व सीएम ने कहा कि ‘जब यह ही स्पष्ट नहीं है कि परीक्षार्थी कौन है, तो नंबर किसे दिया जाए’। अवैध शराब और अफीम की खेती का आरोप भूपेश बघेल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर कहा कि छुरिया में बीजेपी के नेताओं की ओर से सरकारी धान बेच दिए जाने के मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का निर्माण जारी है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, दुर्ग जिले में अफीम की खेती होने की बात कहते हुए भूपेश बघेल ने इसे सीधे-सीधे पीएमएलए के तहत मामला बताया। भूपेश बघेल ने ईडी की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि विभाग की जिस अधिकारी को निलंबित किया गया था, उसे दोबारा बहाल कर दिया गया है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सट्टा खुलेआम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी के साथ एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें वह काला टोपी और डंडा और हाफ पैंट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि सट्टा, अफीम उत्पादन और अवैध शराब कारोबार में संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं। लोगों को सलाह देकर पीएम विदेश चले गए- बघेल भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर कहा कि वे लोगों को सलाह देकर खुद विदेश चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विदेश यात्रा पर जाना अस्वाभाविक नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि वे विदेश यात्रा के बाद देश को यह नहीं बताते कि उसकी उपलब्धियां क्या रहीं। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि पिछली बार प्रधानमंत्री इजराइल गए थे और उनके लौटने के अगले ही दिन इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि इन विदेश यात्राओं से क्या उपलब्धियां हासिल हुई हैं। ………………………. छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 01. छत्तीसगढ़ BJP की कोर कमेटी में बदलाव:ओपी चौधरी, विजय शर्मा और अमर अग्रवाल शामिल, डॉ. रमन समेत कई दिग्गज बैठक से रहे दूर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कोर कमेटी की बैठक हुई। कोर कमेटी में बदलाव किया गया है। कमेटी में कई नए सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि कुछ पुराने सदस्यों को हटा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर 02.भूपेश बोले- बजरंग दल की गुंडागर्दी चल रही है: कहा- बृजमोहन इतने साहसी है कि मोदी टेबल के नीचे छुप गए थे, उन्हें हिम्मत देनी चाहिए छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि केरल भाजपा कहती है कि कोई धर्मांतरण और मानव तस्करी नहीं हुई। जबकि छत्तीसगढ़ भाजपा उल्टा धर्मांतरण का आरोप लगा रही है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आपराधिक अभियोग लगाने के फैसले को चुनौती, सीबीआई को नोटिस

May 16, 2026

हाई कोर्ट ने खारिज की अनवर ढेबर की जमानत याचिका

May 16, 2026

मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बन लूटे 1.67 करोड़, रायपुर पुलिस ने दिल्ली और कर्नाटक से तीन ठगों को पकड़ा

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070542
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1068
Views Last 30 days : 3631
Total views : 91911
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.