![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गुरुकुल क्रिकेट क्लब द्वारा रात्रिकालीन गुरुकुल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारना और उनमें आपसी सद्भावना विकसित करना है। इसमें क्षेत्र की विभागीय टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 120 खिलाड़ियों का चयन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। इन खिलाड़ियों को 10 अलग-अलग टीमों में बांटा गया है। पहले देखिए तस्वीरें मरवाही विधायक ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी और डीएफओ ग्रिष्मी चांद सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों के स्वागत के बाद, आयोजन की शुरुआत जिला प्रशासन और नागरिक इलेवन के बीच एक सद्भावना मैच से हुई। टूर्नामेंट में प्रतिदिन चार मुकाबले खेले जा रहे हैं, जो देर रात तक दुधिया रोशनी में जारी रहते हैं। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैच देखने के लिए मैदान में पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, यह मंच स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। टूर्नामेंट के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे। गुरुकुल क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने जनता से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
<
