Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गोवा से बैठकर आईपीएल मैचों में लगा रहे थे सट्टा:क्रिक प्लस गेमिंग एप से हो रही थी बेटिंग, व्हाट्सएप और इस्टाग्राम कॉल से करते थे डील, भिलाई के युवकों ने म्यूल खाते उपलब्ध करवाए
Breaking News

गोवा से बैठकर आईपीएल मैचों में लगा रहे थे सट्टा:क्रिक प्लस गेमिंग एप से हो रही थी बेटिंग, व्हाट्सएप और इस्टाग्राम कॉल से करते थे डील, भिलाई के युवकों ने म्यूल खाते उपलब्ध करवाए

By adminApril 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 25 at 55722 pm 1777127735
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 25 at 55722 pm 1777127735
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह गोवा, रायपुर, दुर्ग और अन्य राज्यों से मिलकर संगठित तरीके से काम कर रहा था। खास बात यह है कि पूरा नेटवर्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, फर्जी सिम और म्यूल बैंक खातों के जरिए संचालित किया जा रहा था। एएसपी सुखनंदन राठौर के अनुसार आरोपी आईपीएल मैचों के दौरान सट्टा लगवाते थे और हर दिन लाखों रुपए का लेनदेन करते थे। शुरुआती जांच में ही रोजाना करीब 10 से 15 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है, जबकि महीने में यह आंकड़ा 4 से 5 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता था। भिलाई के आरोपियों से जुड़ी चेन
इस कार्रवाई की शुरुआत पहले पकड़े गए आरोपियों से हुई। पुलिस ने भिलाई के अमन अली और हुसैन अली को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम गोवा पहुंची और वहां से अन्य मुख्य आरोपियों को पकड़ा गया। जानिए किसकी क्या थी भूमिका
पुलिस ने बताया कि राहुल रंगवानी, जो रायपुर का रहने वाला है, इस गिरोह का मुख्य संचालक था। वह गोवा में बैठकर “क्रिक प्लस गेमिंग” नाम के एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाता था। वहीं राहुल यादव उर्फ राजू यादव भी गोवा में रहकर इस नेटवर्क को संभालने का काम करता था। गिरोह में हर सदस्य की अलग जिम्मेदारी थी। संदीप कापसे का काम लोगों से संपर्क बनाना और नेटवर्क को जोड़कर रखना था। वहीं अमन अली और हुसैन अली म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिनका इस्तेमाल सट्टे के पैसे को इधर-उधर करने में किया जाता था। इंटरनेट कॉलिंग से होती थी डील
पूरे मामले में तकनीकी और बैंकिंग जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह की परतें खोलीं। जांच में पता चला कि आरोपी व्हाट्सएप कॉल, इंस्टाग्राम कॉल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से एक-दूसरे से संपर्क में रहते थे। फर्जी सिम कार्ड और अलग-अलग खातों का इस्तेमाल कर वे अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करते थे। पुलिस ने 45 बैंक पासबुक और 76 एटीएम कार्ड किया जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सामान भी जब्त किया है। इसमें 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 1 वाई-फाई राउटर, 5 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड और 2 लाख 70 हजार रुपए नकद शामिल हैं। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस का कहना है कि इन सभी चीजों का इस्तेमाल सट्टा संचालन में किया जा रहा था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074968
Views Today : 48
Views Last 7 days : 2694
Views Last 30 days : 9114
Total views : 103056
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.