Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गोंदिया, दुर्ग, रायपुर-बिलासपुर रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, इतवारी-मालदा ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े गए
Breaking News

गोंदिया, दुर्ग, रायपुर-बिलासपुर रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, इतवारी-मालदा ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े गए

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 04 2026 udhna santragachi special trains
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Indian Railways: रेलवे ने उधना-सांतरागाछी के बीच स्पेशल ट्रेन (Special Trains) चलाने और इतवारी-मालदा समर स्पेशल में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 10:15:47 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 10:20:30 AM (IST)

Indian Railways का बड़ा फैसला: गोंदिया, दुर्ग, रायपुर-बिलासपुर रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, इतवारी-मालदा ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े गए
Indian Railways: गर्मी में ट्रेनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उधना-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन के दो-दो फेरे तय
  2. इतवारी-मालदा ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच जोड़े
  3. कुल कोच संख्या बढ़कर 22 तक पहुंची अब

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे (Indian Railways News) ने विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। यात्रियों को राहत देने के लिए उधना-सांतरागाछी-उधना के बीच स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने की घोषणा की गई है।

उधना-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन का संचालन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार उधना से सांतरागाछी के लिए स्पेशल ट्रेन 20 और 25 अप्रैल को चलाई जाएगी। वहीं, वापसी में सांतरागाछी से उधना के लिए यह ट्रेन 22 और 27 अप्रैल को संचालित होगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में दिया गया है।

कोच संरचना और सुविधाएं

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो लगेज-सह-दिव्यांग कोच, एक पेंट्रीकार, 11 सामान्य कोच और आठ स्लीपर कोच शामिल हैं। इससे यात्रियों को सफर के दौरान पर्याप्त सुविधा मिल सकेगी।

इतवारी-मालदा समर स्पेशल में अतिरिक्त कोच

दूसरी ओर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मालदा टाउन-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी समर स्पेशल ट्रेन में अस्थायी रूप से दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

नई कोच व्यवस्था लागू

यह व्यवस्था 20 अप्रैल को इतवारी से चलने वाली और 21 अप्रैल को मालदा टाउन से रवाना होने वाली ट्रेन में लागू होगी। पहले इस ट्रेन में 20 कोच थे, जिनमें दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड के दो, चार सामान्य, 10 शयनयान और चार तृतीय एसी कोच शामिल थे। अब दो अतिरिक्त शयनयान कोच जुड़ने से कुल कोच संख्या 22 हो जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075265
Views Today : 21
Views Last 7 days : 2207
Views Last 30 days : 9866
Total views : 104288
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.