Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गृहमंत्री के दौरे के बीच रायपुर में बड़ी वारदात, मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग
Breaking News

गृहमंत्री के दौरे के बीच रायपुर में बड़ी वारदात, मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 05 2026 raipur mobile snatching dharamlal kaushik
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में बढ़ते अपराधों के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 09:59:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 10:35:47 AM (IST)

गृहमंत्री के दौरे के बीच रायपुर में बड़ी वारदात, मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग
रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हुआ
  2. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी
  3. एक सप्ताह में लूट और चाकूबाजी के आठ मामले सामने

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही लूट, छीना-झपटी और चाकूबाजी की घटनाओं के बीच सोमवार सुबह हुई एक वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे और कानून व्यवस्था को लेकर चल रही समीक्षा बैठकों के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई वारदात

जानकारी के अनुसार धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचा और उनके हाथ में रखा मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय कौशिक अकेले थे।

घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई और वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना ऐसे समय हुई है जब गृहमंत्री अमित शाह राजधानी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद शहर में लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तीसरे ही हफ्ते 72 की जगह भेजा 48 सीटर विमान; बुकिंग बंद

May 19, 2026

ससुराल में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने वाले पति की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

May 19, 2026

दूषित जलापूर्ति के कारण मोहल्ले के बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, दस्त, जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070987
Views Today : 13
Views Last 7 days : 1700
Views Last 30 days : 4054
Total views : 92819
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.