![]()
साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व एवं साहिबजादे जुझार सिंह जी के प्रकाश अवसर पर शनिवार को स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा के रागी कुलदीप सिंह ने कीर्तन से की। इसके बाद श्री दरबार साहिब, श्री हरमंदिर साहिब (अमृतसर) से आए हजूरी रागी जत्था भाई अमनदीप सिंह ने अपने मधुर कीर्तन और कथा से संगत को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित श्रद्धालु गुरबाणी में लीन नजर आए। इस अवसर पर गुरुद्वारा स्टेशन रोड के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा सहित कई प्रमुख सदस्य और पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दीवान के पश्चात गुरु का अटूट लंगर संगत में वितरित किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
<
