बालोद |गुंडरदेही नगर के कई क्षेत्रों में इन दिनों पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों के नलों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। नियमित जल आपूर्ति बाधित होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पानी की समस्या और गंभीर हो गई है, दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए।
<
