![]()
राजधानी रायपुर के रामकुंड इलाके में गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकूबाजी में युवक के पेट और जांघ में चोट आई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित का नाम आदि ठाकुर और आरोपी का नाम समीर निर्मलकर पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला आजाद चौक पुलिस के अनुसार घटना 8 मई 2026 की शाम रामकुंड क्षेत्र में हुई। प्रार्थी आदि ठाकुर इलाके में मौजूद था, तभी आरोपी समीर निर्मलकर (18) वहां पहुंचा। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी दौरान गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि समीर ने गाली-गलौज करते हुए बटनदार चाकू निकाल लिया और आदि ठाकुर के पेट पर हमला करने की कोशिश की। बचाव के दौरान चाकू युवक के कूल्हे में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। विशेष टीम ने पकड़ा आरोपी सहायक पुलिस आयुक्त ईशू अग्रवाल ने बताया, कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 9 मई को आरोपी समीर निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
<
