![]()
रायपुर के मैग्नेटो मॉल में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई की महिला विंग और मोमी सर्कल की ओर से मदर्स डे उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हुईं। उन्होंने सभी माताओं को बधाई दी और कहा कि वे खुद भी एक मां हैं, इसलिए माताओं के संघर्ष और बच्चों की परवरिश की कठिनाइयों को अच्छे से समझती हैं। उन्होंने अपनी मां के प्रति भी गर्व और सम्मान व्यक्त किया। देखिए तस्वीरें सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूजा कुकरेजा द्वारा रैंप वॉक और हर्षा पंजवानी द्वारा जुंबा कराया गया। इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष काजल सचदेव, लक्ष्मी बजाज चंचलानी, नीता कुकरेजा, हर्षा रहेजा, मोमी सर्कल से पूजा जयसिंह गुप्ता, शेरिन दमानी, मैग्नेटो मॉल की आभा सहित सिंधी काउंसिल की पूरी टीम मौजूद रही।
<
