![]()
सरगुजा के तुनगुरी में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर अत्महत्या कर दी। युवक अपनी गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से परेशान था और उसने गर्लफ्रेंड के पति को कई बार लेटर खिलकर उसे छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस ने करीब ऐसे 10 लेटर जब्त किए हैं। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तुनगुरी निवासी युवक चंदेश्वर राजवाड़े (33 वर्ष) का शव गुरुवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर झूलता मिला। सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पास से 10 लेटर बरामद हुए हैं। उसमें उसने एक युवक को संबोधित करते हुए लिखा है कि मैंने तुम्हे पहले भी लेटर लिखा है कि तुम्हारी पत्नी मेरी गर्लफ्रेंड है। उससे मेरा अवैध संबंध है। उसे वापस कर दो, क्योंकि उसने मुझसे 40 हजार रुपए लिए हैं। उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगी। इसलिए तुम लोग उसे छोड़ दो। वरना मैं आत्महत्या कर लूूंगा। अपने बेटे की दूसरी शादी करा दो युवक ने एक लेटर कथित गर्लफ्रेंड के ससुर को भी खिला है, जिसमें उसने लिखा है कि अपने बेटे के लिए दूसरी लड़की देखकर शादी कर लो। कभी न कभी तो मैं उससे शादी करूंगा। उस समय तुम्हारी छाती फट जाएगी। वह मेरी ही रहेगी, उसे मेरे पास भेज दो। तुम्हारी बहू के मेरे साथ अवैध संबंध भी हैं। लेटर के अंत में उसने अपना नाम चंदेश्वर लिखा है। लेटर की जांच कर रही है पुलिस बताया जा रहा है कि युवक के पास से जो लेटर मिले हैं, वे करीब एक साल पुराने हैं। उसने छोटी डायरी के पन्नों और 3 सादे पन्नों में ये लेटर लिखा है। उसने कितने लेटर कथित गर्लफ्रेंड के घर भेजे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस सभी लेटर्स को सुसाइड नोट मानकर जांच कर रही है। परिचितों ने बताया कि युवक की कथित गर्लफ्रेंड की दूसरे युवक से शादी होने के बाद वह परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
<
