बालोद| भीषण गर्मी के बीच बीच-बीच में हो रही बिजली कटौती से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और उमस के कारण पहले ही जनजीवन प्रभावित है, ऐसे में अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ जा रही हैं। घरेलू कामकाज और छोटे व्यवसायों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और अनियमित बिजली आपूर्ति से दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
<
