पटना | पंचायत उप निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने प्रचार के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्तियों पर पोस्टर, बैनर और नारे लिखने पर सख्ती के निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी और लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता गठित किया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 1 जून 2026 को मतदान होगा। 2 जून को मतगणना होगी। 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव बैकुण्ठपुर विकासखंड के जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 में होंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायत बिशुनपुर, केनापारा, पोटेडांड़, पतरापाली, सरईगहना, मुड़ीझरिया, जामपानी, डुभापानी, जटासेमर, चारपारा, झरनापारा, कदमनारा, गोल्हाघाट, कटोरा, पिपरा, करजी, चिरगुड़ा, डुमरिया और मुगुम में भी मतदान कराया जाएगा।
<
