बालोद | राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा 6वीं में निशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों का 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना तथा कक्षा 4वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना अनिवार्य है। चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को में प्रवेश दिया जाएगा।
<
