Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गर्मी की छुट्टी व शादी का असर:मई तक ट्रेनों में ‘नो रूम’… वेटिंग 150 पार; तत्काल टिकट 2 मिनट में खत्म
Breaking News

गर्मी की छुट्टी व शादी का असर:मई तक ट्रेनों में ‘नो रूम’… वेटिंग 150 पार; तत्काल टिकट 2 मिनट में खत्म

By adminApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1776709324
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1776709324
गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही रायपुर से लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। ज्यादातर ट्रेनों में मई तक सीटें फुल हैं और वेटिंग 100 से 150 के पार पहुंच चुकी है। तत्काल टिकट भी काउंटर खुलने के दो मिनट के भीतर खत्म हो रहा है। गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में यात्रियों का दबाव अचानक बढ़ गया है। रायपुर से मुंबई, दिल्ली और वाराणसी जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में मई तक सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। कई ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति बन गई है और वेटिंग लिस्ट 150 से 200 के पार पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों के लिए तत्काल टिकट ही एकमात्र विकल्प बचा है, लेकिन वहां भी राहत नहीं मिल रही। दैनिक भास्कर की टीम शनिवार सुबह आरक्षण काउंटर पहुंची तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। तत्काल टिकट के लिए काउंटर से लेकर बाहर तक लंबी कतार लगी थी। यात्री सुबह से लाइन में लगकर काउंटर खुलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही टिकट विंडो खुली, महज दो मिनट में ही टिकट खत्म हो गया। इससे ज्यादातर यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। भास्कर लाइव – परेशान लोग एजेंट का ले रहे सहारा काउंटर खुला, 4-5 को टिकट मिला, बाकी निराश लौटे शनिवार सुबह 10:20 बजे भास्कर टीम मुख्य आरक्षण कार्यालय पहुंची। यहां पहले से लंबी लाइन लगी थी। काउंटर खुलते ही सिर्फ 4 से 5 यात्रियों को टिकट मिल पाया, जबकि बाकी लोग मायूस हो गए। लाइन में खड़े यात्री देवेंद्र साहू ने बताया कि वह पिछले 5 दिन से रोज आकर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन हर बार टाइम खत्म हो जाता है। सीमा वर्मा ने कहा कि बच्चों की छुट्टियां हैं, गांव जाना जरूरी है, लेकिन टिकट नहीं मिल रहा, अब एजेंट का सहारा लेना पड़ेगा। मुख्य आरक्षण कार्यालय में सुबह से रात 8 बजे तक टिकट के लिए लंबी कतार लग रही है। समर स्पेशल भी बेअसर
गर्मी में यात्रियों की संख्या बढ़ने से हर साल ट्रेनों में दबाव बढ़ जाता है। रायपुर से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में 2 मई तक सीटें फुल हैं और कई में ‘नो रूम’ की स्थिति है। रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं, इसके बावजूद कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल बना हुआ है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए कई रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिन रूटों पर यात्रियों की अधिक मांग है, वहां टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम रायपुर मंडल



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिना हेलमेट वाहन चालकों पर सख्ती:4 महीने में 23 हजार से ज्यादा लोगों का कटा चालान, 1.15 करोड़ रुपए वसूले, बिना हेलमेट अब तक 26 मौतें

April 21, 2026

बिना हेलमेट वाहन चालकों पर सख्ती:4 महीने में 23 हजार से ज्यादा लोगों का कटा चालान, 1.15 करोड़ रुपए वसूले, बिना हेलमेट अब तक 26 मौतें

April 21, 2026

खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों का धरना:कोरबा में 3 महीने से राशन नहीं मिला, वितरण की मांग तेज

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068188
Views Today : 61
Views Last 7 days : 1033
Views Last 30 days : 4134
Total views : 89144
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.