Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
Breaking News

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 04 2026 cg special trains holidays 2026
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। गर्मी के मौसम (Summer Holidays 2026) में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और सांतरागाछी के बीच एक स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित होगी और दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी।

तय तारीखों पर होगा संचालन (Special Train Time Table)

यह विशेष ट्रेन एलटीटी से 24 अप्रैल और 1 मई को रवाना होगी। वहीं, सांतरागाछी से वापसी में यह ट्रेन 25 अप्रैल और 2 मई को चलेगी। इस सेवा का उद्देश्य ग्रीष्मकालीन सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को कम करना है, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिल सके।

समय और प्रमुख स्टॉपेज (Train Route and Stopage)

एलटीटी से यह ट्रेन रात 12:15 बजे रवाना होकर मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गोंदिया में 15:13 बजे, दुर्ग में 17:25 बजे, रायपुर में 18:05 बजे और बिलासपुर में 20:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 7:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन सांतरागाछी से 15:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 12:50 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इस दौरान बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

कोच संरचना

इस स्पेशल ट्रेन में कुल मिलाकर एक पावरकार, एक एसएलआरडी, चार सामान्य कोच, तीन स्लीपर कोच, नौ एसी-3 टियर और दो एसी-2 टियर कोच शामिल होंगे।

कटनी-चिरमिरी मेमू ट्रेन आंशिक रूप से प्रभावित

रेलवे द्वारा ट्रैक अनुरक्षण और सुरक्षा कार्यों के चलते कुछ मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 18 अप्रैल को बिलासपुर-कटनी मेमू पैसेंजर उमरिया स्टेशन तक ही चलेगी और आगे का मार्ग रद्द रहेगा। इसी तरह कटनी-बिलासपुर मेमू उमरिया से शुरू होगी।

इसके अलावा चिरमिरी-कटनी मेमू झलवारा स्टेशन तक ही संचालित होगी और कटनी-चिरमिरी सेवा झलवारा से प्रारंभ होगी।

चार मेमू ट्रेनों की बहाली

पहले जिन मेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया था, उन्हें अब बहाल कर दिया गया है। 17 और 19 अप्रैल को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, गोंदिया-झारसुगुड़ा और झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.