Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गर्भवती की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे किया जाम:गरियाबंद में देवमाता अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
Breaking News

गर्भवती की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे किया जाम:गरियाबंद में देवमाता अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
876b5731 f3a9 45ca 8850 2b87f44e93ca 1779785792509
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



876b5731 f3a9 45ca 8850 2b87f44e93ca 1779785792509
गरियाबंद जिले के देवभोग में एक गर्भवती की मौत के बाद परिजनों और आदिवासी समाज के लोगों ने नेशनल हाईवे 130-C पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। यह घटना देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय भानुमति मांझी को प्रसव के लिए देवमाता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के करीब 12 घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि, अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिला, जिससे यूटरस फटने के कारण खून की कमी से उनकी जान चली गई। महिला की मौत के बाद सड़क पर किया चक्काजाम अस्पताल ने गंभीर हालत में उन्हें रेफर कर दिया था, जिसके बाद परिजन उन्हें ओडिशा के एक अस्पताल ले गए थे। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को नेशनल हाईवे 130-C पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और आदिवासी समाज के लोग मौके पर जुट गए। अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारी अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने, दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। चक्काजाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बाधित हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वे परिजनों और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि जाम हटाया जा सके और स्थिति सामान्य हो। परिजनों की सहमति से किया रेफर- डॉक्टर वहीं, देवमाता अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर सागर गाटवाक ने बताया कि प्रसव के दौरान बच्चा फंस गया था। उन्होंने दावा किया कि परिजनों की सहमति के बाद ही प्रसूता को रेफर किया गया था। डॉक्टर गाटवाक के अनुसार, शुरुआती इलाज के बाद उन्हें नजदीकी ओडिशा अस्पताल ले जाया गया था और परिजनों को समय पर खून चढ़वाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सक्ती जिले में नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता 8 महीने की प्रेग्नेंट मिली, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

May 26, 2026

बिजली कटौती,लो वोल्टेज पर कांग्रेस ने घेरा बिजली दफ्तर:बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, बिजली विभाग ने कटौती से किया इनकार

May 26, 2026

धमतरी जिले में महिला का सड़ा-गला शव खेत में मिला:3-4 दिन पहले ससुराल से मायके जाने निकली थी, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072045
Views Today : 149
Views Last 7 days : 1951
Views Last 30 days : 5040
Total views : 94757
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.