Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिजली कटौती,लो वोल्टेज पर कांग्रेस ने घेरा बिजली दफ्तर:बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, बिजली विभाग ने कटौती से किया इनकार
Breaking News

बिजली कटौती,लो वोल्टेज पर कांग्रेस ने घेरा बिजली दफ्तर:बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, बिजली विभाग ने कटौती से किया इनकार

By adminMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eb17eb5f 9cdd 4238 9c9f f31a9d40da62 1779716678692
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



eb17eb5f 9cdd 4238 9c9f f31a9d40da62 1779716678692
बिलासपुर में लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को तिफरा स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि, जनता को बिजली-पानी न दे पाने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। हालांकि, बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली कटौती से इनकार किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली दफ्तर पहुंचे और कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बिजली गुल होने से आम जनता परेशान है। लो-वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ रही है। देखिए तस्वीरें… व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन करेंगे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग और सरकार इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन स्थल पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की। अघोषित कटौती से जनता परेशान- केशरवानी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि, बेलतरा सहित पूरे जिले में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है। कहीं मेंटेनेंस के नाम तो कहीं अघोषित बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी में आमजन पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, राज्य सरकार आम लोगों को बिजली, पानी की बुनियादी सुविधा से वंचित कर रही है। विभाग में ठेकेदारी प्रथा चल रही है और अफसर काम नहीं करवा पा रहे हैं, जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। बेलतरा विधायक ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्थिति सामान्य होने के उनके बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि, जनता को राहत नहीं मिल रही है। बिजली विभाग और राज्य सरकार के जिम्मेदारों को जगाने के लिए कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है और समस्या हल होने तक यह जारी रहेगी। केशरवानी ने कहा कि बिजली, पानी दे न सके, ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है, उसे बदल देना चाहिए। कटौती न के बराबर- अम्बष्ट सीएसईबी के ईडी एके अम्बष्ट ने कहा कि बिजली कटौती न के बराबर की जा रही है। केबल बदलने के दौरान 4-5 घंटे तक बिजली बंद करनी पड़ती है और तार खींचने के बाद यदि वह जल जाता है तो सप्लाई शुरू करने में और अधिक वक्त लगता है। ऐसी स्थिति वसंत विहार, नेहरू नगर, सिरगिट्टी सहित शहर के 10-12 स्थानों में निर्मित हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइन बंद कर कहीं भी बिजली कटौती नहीं की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हार्डकोर नक्सली दंपती ने किया सरेंडर:हथियार, IED बनाने के थे एक्सपर्ट, नक्सली कैडरों को देते थे ट्रेनिंग, तेलंगाना पुलिस के सामने डाले हथियार

May 26, 2026

रायगढ़ में घर के भीतर मिला गांजा का 6 पैकेट:पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, 24 नग बुट्रम नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 26, 2026

नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072046
Views Today : 158
Views Last 7 days : 1960
Views Last 30 days : 5049
Total views : 94766
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.