![]()
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में देर शाम मौसम बदल गया था। बारिश के बाद आसमान में बिजली चमक रही थी। इसी दौरान करीब 7:42 बजे लगभग 3 सेकेंड तक इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि जमीन पर रखी चीजें हिलने लगीं। तेज आवाज के साथ आए इन झटकों से इलाके के लोग डर गए और घबरा गए। आमपानी सेंचुरी में भूकंप का केंद्र बताया गया हालांकि, कोलकाता से जारी सैटेलाइट इमेजरी में इस भूकंप का केंद्र आमपानी सेंचुरी बताया गया है। यहां 4.5 तीव्रता का भूकंप करीब 19 किलोमीटर गहराई में आया और लगभग 30 सेकंड तक कंपन महसूस किया गया। यह क्षेत्र कालाहांडी जिले के खोखसरा थाना क्षेत्र में आता है, जो देवभोग से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। देवभोग-अमलीदर में महसूस हुए झटके स्थानीय सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर भूगर्भीय गतिविधि की चर्चा तेज हो गई है। देवभोग के साथ-साथ अमलीदर तहसील क्षेत्र में भी यह कंपन महसूस किया गया। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र में कंपन्न की सूचना फोन से मिली है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है और मामले को भूगर्भ विशेषज्ञों तक भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।
<
