![]()
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव तुमड़ीबोड़ से डोंगरगढ़ रोड में खेत में भीषण आग लग गई। आग फैलते हुए करीब दो किमी. के दायरे में पहुंच गई है। इस दायरे के पेड़ पौधे भी आग की चपेट में गए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और निजी कंपनी के 5 से अधिक दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हुए हैंं। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत में कचरा जलाने के लिए कुछ लोगों ने आग लगाई थी। जो हवा के साथ फैलते चली गई। अब आग का दायरा 2 किमी. हिस्से में फैल गया है। जिसमें काबू पाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दमकल वाहन भी सड़क के किनारे हिस्से में ही आग बुझा पा रहे हैं। जबकि आग खेत के भीतरी हिस्सों में काफी अंदर तक फैल गई है। स्थानीय प्रशासन के लोग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रही है। हालांकि आसपास बस्ती नहीं होने की वजह से कुछ राहत की स्थिति है। बताया गया कि देर शाम तक आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। हालांकि आग में अब तक 35 फीसदी ही काबू पाया गया है।
<
