कवर्धा| शहर के कई जगह मुख्य मार्ग में खुली जगह में गंदगी फेंकी जा रही है। इससे कई बार लंबे समय तक कचरा पड़े रहने से दुर्गंध आती है। इस कारण उक्त स्थल में कचरा फेंकने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। कई बार तो खुले में फेंकी जा रही कचरा में आग लगा दिया जाता है। इससे और ज्यादा परेशानी बढ़ जाती है। खुले में फेंके जा रहे कचरा में पॉलीथिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसे मवेशी खा रहे हैं। इससे मवेशियों के सेहत के लिए काफी नुकसान दायक है। – मंजू साहू, कवर्धा
<
