हतबंध| ग्राम खिलोरा में सोमवार से पंच दिवसीय भव्य रामायण समारोह का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर दूर-दूर से रामायण मंडलियों का आगमन हो रहा है, जिससे पूरे गांव में भक्ति का वातावरण बना हुआ है। समारोह के प्रथम दिवस पर कोयल मानस मंडली बाराडेरा नवागढ़, अमृत धारा मानस मंडली कवर्धा सहित कई प्रसिद्ध मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। रामायण की चौपाइयों और भजनों से पूरा ग्राम आध्यात्मिक रंग में रंग गया। कार्यक्रम के दौरान प्रवचनकर्ताओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और उनके चरित्र का सुंदर वर्णन किया। रामकथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित होकर रामकथा श्रवण का पुण्य लाभ ले रहे हैं। पूरे गांव में भक्ति, आस्था और उत्साह का अनोखा माहौल देखने को मिल रहा है। इस भव्य समारोह का आयोजन बाल समाज रामायण मंडली एवं समस्त ग्रामवासी खिलोरा के सहयोग से किया जा रहा है, जो आगामी दिनों में भी भक्तिमय वातावरण के साथ जारी रहेगा।
<
