टॉप न्यूज़

अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू:भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की पदयात्रा, भावना वोहरा समेत तीन विधायक उठा रहे कांवड़




पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर के उद्गम स्थल से 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू की। मां नर्मदा और नर्मदेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक के बाद कांवड़ यात्रियों का दल कवर्धा के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर के लिए रवाना हुआ। यह पदयात्रा करीब एक सप्ताह में पूरी होगी। यात्रा में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी कांवड़ लेकर साथ चल रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हुए हैं। छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की कामना विधायक भावना वोहरा ने यात्रा के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सनातन संस्कृति की आस्था, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति प्रेम को दर्शाती है। क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली के लिए संकल्प भावना वोहरा ने कांवड़ यात्रा को क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली के लिए अपना संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की अनुयायी होने के नाते यह उनकी व्यक्तिगत और आध्यात्मिक यात्रा है। शिव भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश विधायक ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र में शिव भक्ति और सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत करेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button