Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » खारुन नदी में डूबा रायपुर का युवक:SDRF ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Breaking News

खारुन नदी में डूबा रायपुर का युवक:SDRF ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया, नहाने के दौरान हुआ हादसा

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d2b59c2f d850 4c82 97d7 3d870081b89a 1777611663470
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d2b59c2f d850 4c82 97d7 3d870081b89a 1777611663470
दुर्ग में खारुन नदी में गुरुवार शाम युवक की डूबने से मौत हो गई। रायपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया था। घटना के बाद दोस्तों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। घटना अम्लेश्वर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मोहम्मद मोहिउद्दीन (19) निवासी मौदहापारा, रायपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीन अपने चार दोस्तों के साथ अम्लेश्वर घूमने आया था। शाम को सभी खारुन नदी में नहाने उतरे, तभी मोहिउद्दीन गहराई में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही अम्लेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्ग कंट्रोल रूम के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को अलर्ट किया गया। एसडीआरएफ की टीम गुरुवार रात करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन अंधेरा अधिक होने और नदी की जोखिमपूर्ण स्थिति के कारण रात में सर्चिंग अभियान शुरू नहीं किया जा सका। घटनास्थल से 30 मीटर दूर मिली लाश शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डीप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने नदी में सर्चिंग की। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे युवक का शव घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर पानी में मिला। एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकालकर अम्लेश्वर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। एसडीआरएफ एनडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तत्काल रवाना किया गया था। रात में परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी, लेकिन सुबह व्यवस्थित तरीके से अभियान चलाकर शव बरामद कर लिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ब्रह्माकुमारी संस्थान का समर कैम्प का शुरु:मेडिटेशन पर जोर, बच्चों को मिलेगी आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा, 20 वर्षों से लगातार हो रहा आयोजित

May 3, 2026

सक्ती में गौ तस्करी:बोलेरो से 7 गायों को कराया गया मुक्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

May 3, 2026

शहीद संजय गढ़पाले का पार्थिव शरीर गृहग्राम पहुंचा:राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, जनवरी में शादी थी

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069591
Views Today : 26
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 4103
Total views : 90634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.