Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » क्रेडा के 560 तकनीशियन सेवा से बाहर:आजीविका पर संकट, कोंडागांव के 17 कर्मचारी भी प्रभावित, बोले- बिना सूचना दिए कार्यमुक्त किया
Breaking News

क्रेडा के 560 तकनीशियन सेवा से बाहर:आजीविका पर संकट, कोंडागांव के 17 कर्मचारी भी प्रभावित, बोले- बिना सूचना दिए कार्यमुक्त किया

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fe32807f 0b34 42d0 86b7 ec04375422d4 1776063064552
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



fe32807f 0b34 42d0 86b7 ec04375422d4 1776063064552
छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के करीव 560 क्लस्टर तकनीशियनों को सेवा से बाहर कर दिया गया है। यह फैसला 1 अप्रैल से लागू हुआ है, जिससे सालों से सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर काम कर रहे इन तकनीशियनों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कोंडागांव जिले के 17 कर्मचारी भी इससे प्रभावित हुए हैं। तकनीशियनों के अनुसार उन्होंने पिछले 10 से 12 सालों तक विषम परिस्थितियों में सौर ऊर्जा संयंत्रों, सोलर ड्यूल पंप और “सौर सुजला योजना” जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सेवाएं दीं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यमुक्त कर दिया गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब मार्च तक का वेतन भी जारी नहीं किया गया। विभाग ने “फंड की कमी” का हवाला देते हुए भुगतान रोक दिया है।
फिर से बहाल करने की मांग इससे प्रभावित तकनीशियनों के सामने दैनिक खर्चों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। इन तकनीशियनों को हटाने से राज्य की कई महत्वपूर्ण सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। प्रभावित कर्मचारियों ने सरकार से मार्च तक का बकाया वेतन तत्काल जारी करने और उनके अनुभव के आधार पर सेवा में फिर से बहाली की मांग की है। अनुबंध अवधि पूरी होने पर सेवा समाप्त जिला क्रेडा प्रभारी सविता कश्यप ने बताया कि इन कर्मचारियों को रुचि की व्यक्ति (अनुबंध) के तहत 31 मार्च तक ही कार्य पर रखा गया था। यह समय अवधि पूर्ण होने के कारण उनकी सेवा स्वतः समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि शासन से आगे जो भी आदेश प्राप्त होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076509
Views Today : 383
Views Last 7 days : 3793
Views Last 30 days : 11598
Total views : 106598
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.