Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में SECL माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत:ड्यूटी से लौटते समय 407 मिनी ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर,ड्राइवर गिरफ्तार
Breaking News

कोरबा में SECL माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत:ड्यूटी से लौटते समय 407 मिनी ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर,ड्राइवर गिरफ्तार

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5f133bc6 2360 4ed7 b238 2b1ed0c69d81 1776161675473
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5f133bc6 2360 4ed7 b238 2b1ed0c69d81 1776161675473
कोरबा में मंगलवार दोपहर कटघोरा-ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार 407 वाहन ने बुलेट सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आशुतोष कुमार(29) सिंह के रूप में हुई है, जो SECL सुराकछार खदान में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि आशुतोष ड्यूटी के बाद बुलेट से अपने घर लौट रहे थे। ढेलवाडीह बायपास पर सामने से आ रही तेज रफ्तार 407 मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर भीषण थी,सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई और आशुतोष सड़क पर दूर जा गिरे। उन्हें सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल आशुतोष को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण कुछ ही देर में आशुतोष ने दम तोड़ दिया। ड्राइवर से पूछताछ कर रही है पुलिस कटघोरा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त 407 वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के कारण बायपास मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076318
Views Today : 148
Views Last 7 days : 3558
Views Last 30 days : 11363
Total views : 106363
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.