टॉप न्यूज़

कोरबा में हार्डवेयर दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, दमकल ने समय रहते पाया काबू




कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डीडी रोड पर प्लाईवाले बाय एसएसएआई ग्लास की दुकान में स्वतंत्रता दिवस की सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सीएसईबी ग्राउंड में 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए तैनात दमकल वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई। मार्निंग वॉक के दौरान दुकान से उठता धुआं दिखा जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों और राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में दुकान के बोर्ड और अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। दुकान में प्लाई, ग्लास और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी। दुकान संचालक ने तत्काल दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए सीएसईबी ग्राउंड में पहले से तैनात एक दमकल वाहन को तुरंत डीडी रोड भेजा गया। कुछ ही देर में एक और दमकल वाहन मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगभग 20-25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण दुकान के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सुबह दुकान बंद होने के कारण अंदर कोई मौजूद नहीं था। समय पर सूचना मिलने और दमकल वाहनों के त्वरित पहुंचने से आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैल पाई। आग की खबर फैलते ही डीडी रोड पर राहगीरों और दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। इस दौरान कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग से दुकान में रखे सामान और फर्नीचर को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button