![]()
कोरबा वनमंडल के बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम सतरेंगा में वन विभाग ने अवैध वनोपज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभाग ने एक साथ 6 ठिकानों पर छापा मारकर लाखों रुपये की अवैध लकड़ी जब्त की। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार और देवव्रत सिन्हा ने किया। टीम ने सर्च वारंट के साथ सतरेंगा के छह घरों में एक साथ दबिश दी। बीजा,साल,हल्दू अन्य कीमती प्रजातियों के लकड़ी जब्त छापेमारी के दौरान कुल 359 नग चिरान बरामद किए गए। इनकी मात्रा लगभग 5.405 घनमीटर और अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.25 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में सामने आया कि यह लकड़ी अवैध व्यापार के उद्देश्य से संग्रहीत की गई थी। इस कार्रवाई में बीजा,साल,हल्दू सहित अन्य कीमती प्रजातियों के लकड़ी जब्त की गई है। दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: वन विभाग इस कार्रवाई में वन विभाग के 15 से 20 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। विभाग ने मामले में वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी वन विभाग ने कोरबा वन मंडल के करतला क्षेत्र में अवैध वन तस्करों पर कार्रवाई की थी। उस दौरान वन तस्करों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी, जिस पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।
<
