Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार:ब्रेकअप के तनाव में दिया वारदात को अंजाम, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया
Breaking News

कोरबा में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार:ब्रेकअप के तनाव में दिया वारदात को अंजाम, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
51e0febc e940 4d3e a3b5 1c6561b57825 1777704211871
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



51e0febc e940 4d3e a3b5 1c6561b57825 1777704211871
कोरबा के पंचवटी के पास ड्यूटी पर जा रही युवती पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के तनाव में उसने यह वारदात की। घटना 27 मार्च की सुबह करीब 10:45 बजे की है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस निवासी आशा खेवरार पैदल ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। एक महीने तक चली जांच मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। करीब एक महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने पुरानी बस्ती धनवार पारा निवासी शक्ति कुमार साहीस (19) और उसके नाबालिग साथी की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गर्लफ्रेंड को मारने निकला था आरोपी पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। घटना वाले दिन वह अपने साथी के साथ चाकू लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को मारने निकला था। राह चलती युवती पर कर दिया हमला रास्ते में उसने आशा खेवरार को मोबाइल पर बात करते हुए देखा। आरोपी को लगा कि वह भी उसकी गर्लफ्रेंड की तरह धोखा देगी। इसी गुस्से में उसने पीछे से युवती पर चाकू से हमला कर दिया। एक आरोपी जेल, नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:4 जवान शहीद, पति पर फेंका खौलता पानी, स्कूल में आग, गर्मी से बचने मोहल्ले में फव्वारा लगाया

May 2, 2026

मैनपाट में हाथियों का आतंक, स्कूल-घरों में तोड़फोड़:फसलों को भी पहुंचाया नुकसान, रतगजा कर रखवाली कर रहे ग्रामीण

May 2, 2026

धमतरी में भीषण गर्मी से राहत के लिए अनोखी पहल:सड़क पर लगाए फुहारे, राहगीरों को मिल रही ठंडक

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069552
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1023
Views Last 30 days : 4215
Total views : 90595
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.