Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में नाबालिग का हाथ गन्ना मशीन में फंसा:चार उंगलियां टूटीं, इलाज जारी, बाल श्रम पर उठे सवाल
Breaking News

कोरबा में नाबालिग का हाथ गन्ना मशीन में फंसा:चार उंगलियां टूटीं, इलाज जारी, बाल श्रम पर उठे सवाल

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
add0a9dd 31ae 4bf8 a090 4e9a4cb98613 1775975313961
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



add0a9dd 31ae 4bf8 a090 4e9a4cb98613 1775975313961
कोरबा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार बाजार में गन्ना जूस की दुकान पर काम कर रहे 16 वर्षीय नाबालिग रमाकांत (16) का हाथ मशीन में फंस गया। इस घटना में उसके बाएं हाथ की चार उंगलियां टूट गईं और पूरा पंजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गन्ने की मशीन में हाथ फंसने के बाद तुरंत मशीन बंद की गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। समय रहते मशीन बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया। आर्थिक तंगी के कारण कर रहा था काम बताया जा रहा है कि रमाकांत अपने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण गन्ना जूस की दुकान पर मजदूरी करने को मजबूर था। वह रोजाना की तरह मशीन में गन्ना डाल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन के रोलर में चला गया। मशीन ने बुरी तरह फसा हाथ रमाकांत की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़े। उन्होंने बड़ी मुश्किल से मशीन बंद कर उसका हाथ बाहर निकाला। खून से लथपथ हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस हादसे ने बाल श्रम से जुड़े कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक नाबालिग से इस तरह का खतरनाक काम क्यों कराया जा रहा था। बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत नाबालिगों से खतरनाक मशीनों पर काम कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद शहर में ऐसी दुकानें चल रही हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076647
Views Today : 582
Views Last 7 days : 3992
Views Last 30 days : 11797
Total views : 106797
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.