Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में दो अलग हादसों में 5 लोग घायल:शराब के नशे में कार पलटी, थार-कार भिड़ंत में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Breaking News

कोरबा में दो अलग हादसों में 5 लोग घायल:शराब के नशे में कार पलटी, थार-कार भिड़ंत में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30a5163c d715 4ceb a489 f482577e4c61 1776151050410
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



30a5163c d715 4ceb a489 f482577e4c61 1776151050410
कोरबा में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई, जहां शराब के नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, दूसरी घटना कुमुण्डा थाना क्षेत्र के कुचेना मुख्य मार्ग पर हुई, जिसमें थार और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एसपी ऑफिस के बगल वाली सड़क पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे और वे शराब के नशे में थे। तेज रफ्तार कार रामपुर की तरफ से आ रही थी। बीच सड़क पर पलट गई कार अनियंत्रित कार ने पहले सड़क पर खड़ी एक कार को टक्कर मारी, फिर एक ठेले को चपेट में लेते हुए बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसे चोटें आई थीं। कार में सवार दूसरे युवक को भी चोटें आईं, जिसने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पलटी हुई कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। दूसरी घटना कुमुण्डा थाना क्षेत्र के कुचेना मुख्य मार्ग पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार थार और एक कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोगों को चोटें आईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मामूली चोटें बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा भी तेज रफ्तार के कारण हुआ। लगातार हो रहे सड़क हादसों और उनमें हो रही मौतों को देखते हुए पुलिस विभाग ने जन जागरूकता अभियान चल रही रही है। कहीं न कहीं लोगों की लापरवाही भी इन हादसों का एक बड़ा कारण बन रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076388
Views Today : 223
Views Last 7 days : 3633
Views Last 30 days : 11438
Total views : 106438
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.