Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा कोर्ट ने 28 लाख रुपए के फ्रॉड मामले में दीपक टंडन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, डीएसपी पर लगाए हैं आरोप
Breaking News

कोरबा कोर्ट ने 28 लाख रुपए के फ्रॉड मामले में दीपक टंडन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, डीएसपी पर लगाए हैं आरोप

By adminDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 12 2025 korba court deepak tandon 20251212 134953
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन पर कोरबा निवासी फरियादी ने 28 लाख रुपए की आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसके संबंध में मामला न्यायालय में लंबित है। लगातार अनुपस्थित रहने और जांच में सहयोग न करने के चलते वारंट जारी किया गया। दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर रिश्वत, गिफ्ट और प्यार में फंसाने जैसे आरोप लगाए थे।

By Deepak Shukla

Publish Date: Fri, 12 Dec 2025 01:47:21 PM (IST)

Updated Date: Fri, 12 Dec 2025 02:10:21 PM (IST)

कोरबा कोर्ट ने 28 लाख रुपए के फ्रॉड मामले में दीपक टंडन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, डीएसपी पर लगाए हैं आरोप
दीपक टंडन की फाइल फोटो।

HighLights

  1. दीपक टंडन को आज 12 दिसंबर को कोर्ट में पेश होना था
  2. पेशी के लिए नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उपस्थ‍ित नहीं हुआ
  3. दीपक के उपस्थित न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ अब कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, जिला कोरबा कु. रंजू वैष्णव की कोर्ट ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन पर लगभग 28 लाख (₹28,00,000) रुपए के धोखाधड़ी (फ्रॉड) का आरोप है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक टंडन को आज 12 दिसंबर को कोर्ट में पेश होना था। पेशी के लिए नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उनके उपस्थित न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

दीपक टंडन पर गंभीर आर्थिक आरोप

बताया जाता है कि दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन पर कोरबा निवासी फरियादी ने 28 लाख रुपए की आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जिसके संबंध में मामला न्यायालय में लंबित है। लगातार अनुपस्थित रहने और जांच में सहयोग न करने के चलते वारंट जारी किया गया।

डीएसपी कल्पना वर्मा पर लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि हाल ही में दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर रिश्वत, गिफ्ट और प्यार में फंसाने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने डीएसपी को तकरीबन 2 करोड़ रुपए के गिफ्ट दिए थे। साथ ही, उन्होंने वॉट्सएप चैट और वीडियो (कुल 51 फाइलें) कुछ पत्रकारों को उपलब्ध कराए थे, हालांकि बाद में उन्हें डिलीट कर दिया।

दीपक टंडन की पत्नी पर भी मामला लंबित

उधर, दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ भी डीएसपी कल्पना वर्मा के पिता ने 40 लाख रुपए के वित्तीय लेन-देन में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।

आरोप लगाने वाले दीपक टंडन खुद जांच के दायरे में

डीएसपी पर आरोप लगाने के बाद दीपक टंडन लगातार चर्चा में आए थे, लेकिन अब खुद उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस अब टंडन की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की तैयारी में है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074901
Views Today : 96
Views Last 7 days : 4952
Views Last 30 days : 9403
Total views : 102989
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.