Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा के झोरा घाट में पुलिस की कार्रवाई:23 बाइक जब्त, शराब पीकर स्टंट करने वालों पर शिकंजा, चालानी कार्रवाई की
Breaking News

कोरबा के झोरा घाट में पुलिस की कार्रवाई:23 बाइक जब्त, शराब पीकर स्टंट करने वालों पर शिकंजा, चालानी कार्रवाई की

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c52b4170 8d6e 4be6 97e6 27c89ef84812 1778480419863
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c52b4170 8d6e 4be6 97e6 27c89ef84812 1778480419863
कोरबा जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट झोरा घाट में रविवार को पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान तेज रफ्तार, बिना साइलेंसर, तीन सवारी और शराब के नशे में बाइक चला रहे 23 युवकों की मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। यह अभियान कोरबा एसपी के निर्देश पर चलाया गया। दरअसल, रविवार की छुट्टी होने के कारण ‘मिनी गोवा’ के नाम से मशहूर झोरा घाट पर हजारों की संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। मौजूद परिवारों को परेशानी हुई और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया इस दौरान कुछ युवक बाइकों से स्टंट करते, तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर फर्राटे भरते और शराब के नशे में वाहन चलाते दिखे। इससे वहां मौजूद परिवारों को परेशानी हो रही थी और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। 23 बाइक जब्त कर थाने ले गई हुड़दंग की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने झोरा घाट में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर, तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 23 बाइक राइडर्स पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। सभी 23 बाइक जब्त कर थाने लाई गईं। असामाजिक तत्व पर्यटन स्थल की शांति भंग करते है थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई कोरबा एसपी के निर्देशों का पालन करते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि झोरा घाट एक संवेदनशील पर्यटन स्थल है, जहां हर रविवार को भारी भीड़ उमड़ती है। कुछ असामाजिक तत्वों के कारण यहां शांति भंग होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने दी चेतावनी और पर्यटकों से की अपील पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी बिना लाइसेंस, बिना साइलेंसर, तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे पिकनिक स्पॉट पर किसी भी प्रकार का नशा न करें और शांतिपूर्ण तरीके से प्रकृति का आनंद लेते हुए नियमों का पालन करें। इस कार्रवाई से झोरा घाट में हड़कंप मच गया और पर्यटकों ने पुलिस के कदम की सराहना की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में थाने के सामने चले लात-घूंसे,VIDEO:पुलिस लाइन में उर्स के दौरान हुई मारपीट, पुलिस बोली-बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद, नहीं की शिकायत

May 11, 2026

डेम के दलदल में फंसने से बेबी एलिफेंट की मौत:रात भर चिंघाड़ते रहे हाथी, रायगढ़ में 4 दिनों में 2 शावको की गई जान

May 11, 2026

बालोद कलेक्टर की कार्रवाई के खिलाफ प्राचार्यों की आपात बैठक:8 प्राचार्यों के सस्पेंशन पर कर्मचारी संघ ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069982
Views Today : 101
Views Last 7 days : 424
Views Last 30 days : 3376
Total views : 91063
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.