Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोयले में हेराफेरी करने वाले तीन आरोपी पकड़े गए:जांजगीर-चांपा में 115 टन कोयला और 3 ट्रेलर जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
Breaking News

कोयले में हेराफेरी करने वाले तीन आरोपी पकड़े गए:जांजगीर-चांपा में 115 टन कोयला और 3 ट्रेलर जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

By adminMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ceb9d511 804d 4fd7 9a61 3d92ee490590 1780066359269
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ceb9d511 804d 4fd7 9a61 3d92ee490590 1780066359269
जांजगीर-चांपा में चांपा पुलिस ने कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने के आरोप में तीन ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। यह कोयला प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीआईएल) चांपा के लिए भेजा जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 115.04 मीट्रिक टन कोयला और तीन ट्रेलर जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीआईएल चांपा के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने 28 मई को चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भास्करपारा कोल माइंस, सूरजपुर से कुवर ट्रांसपोर्ट भैयाथान के माध्यम से तीन ट्रेलरों में कोयला पीआईएल चांपा भेजा गया था। ये वाहन 25 मई को रवाना हुए और 27 मई को प्लांट पहुंचे। आरएमएच विभाग में कोयले की क्वालिटी पर सवाल जब कोयला आरएमएच विभाग में खाली किया गया तो उसकी क्वालिटी ठीक नहीं पाई गई और उसमें मिलावट का शक हुआ। जांच में पता चला कि कोयले में मिलावट की गई थी। पुलिस पूछताछ में वाहन चालकों ने बताया कि उन्होंने अमझर स्थित गणेश कोल डिपो में ट्रेलर से अच्छा कोयला उतार दिया था और उसकी जगह खराब क्वालिटी वाला कोयला भरकर प्लांट में पहुंचा दिया था। शिकायत के आधार पर चांपा थाने में अपराध क्रमांक 269/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ और आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने गणेश कोल डिपो अमझर में दबिश दी और बदला गया लगभग 115.04 मीट्रिक टन कोयला और तीनों ट्रेलर जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के गढ़वा निवासी शेख सरफरोज (35 वर्ष), अजमत अंसारी (32 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी रामचंद्र (30 वर्ष) शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद में 12 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार:बाइक से ले जा रहा था रायपुर, पुलिस ने एनएच-30 पर चेकिंग में दबोचा

May 30, 2026

छत्तीसगढ़ का फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनाने वाले 4 गिरफ्तार:फर्जी प्रमाणपत्र से सीआरपीएफ में हुई थी नियुक्ति, जांच में गिरोह का खुलासा

May 29, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नाबालिग बालक गिरफ्तार:प्रेग्नेंट पीड़िता ने सुसाइड कर लिया था, आरोपी को रिमांड में बाल सुधार गृह भेजा गया

May 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072416
Views Today :
Views Last 7 days : 1489
Views Last 30 days : 5243
Total views : 95431
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.