![]()
कोण्डागांव पुलिस ने छेड़छाड़ के एक आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई 25 अप्रैल की रात हुई एक घटना के बाद की गई, जिसमें एक युवती के साथ स्कूटी पर घर छोड़ने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़ की गई थी। पीड़िता ने 26 अप्रैल को थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 अप्रैल की रात वह ग्राम बड़े बेन्दरी में आयोजित वार्षिक मेले में गई थी। वहां आरोपी डोनाल्ड बघेल (21) ने उसे स्कूटी से घर छोड़ने का झांसा दिया। गाड़ी रोक कर किया छेड़छाड़ देर रात करीब 2:30 बजे, आरोपी डोनाल्ड बघेल पीड़िता को अपनी स्कूटी (क्रमांक CG 27 N 2609) पर ले गया। ग्राम बड़े बेन्दरी के नया पारा स्थित आम पेड़ के पास उसने वाहन रोका और गलत नीयत से पीड़िता के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ की। पुलिस टीम ने की तुरंत कार्रवाई शिकायत मिलते ही थाना कोण्डागांव में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी आकाश श्रीश्रीमल ने कार्रवाई के निर्देश दिए और एक विशेष टीम का गठन किया। आरोपी को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी डोनाल्ड बघेल को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने 26 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी (CG 27 N 2609) को भी जब्त कर लिया है। पुलिस की चेतावनी कोण्डागांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने ऐसी घटनाओं पर सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।
<
