![]()
कोंडागांव में भीषण गर्मी के एक सप्ताह बाद मंगलवार शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान और उमस से बड़ी राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। मंगलवार को कोंडागांव का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भीषण गर्मी के कारण लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे। दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश की पहली फुहार पड़ते ही लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस मौसम परिवर्तन का स्वागत किया। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने सलाह दी लगातार बढ़ते तापमान के कारण अस्पतालों में लू और गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी थी। इस बारिश से मौसम ठंडा हुआ है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आने की उम्मीद है। मवेशियों पर भी बारिश का असर बारिश का असर केवल मनुष्यों पर ही नहीं, बल्कि मवेशियों पर भी पड़ेगा। भीषण गर्मी से पशु भी परेशान थे, जिन्हें अब ठंडक मिलने की उम्मीद है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर कम होगा और मौसम सुहावना बना रहेगा।
<
