![]()
अंबिकापुर-अनूपपुर रेल खंड में शिवप्रसादनगर रेलवे स्टेशन के पास OHE तार के डैमेज हो जाने से अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू ट्रेन व शहडोल अंबिकापुर ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ। शहडोल से अंबिकापुर आ रही पैसेंजर भी कई घंटे फंसी रही। अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू को अंबिकापुर के बजाय नगर स्टेशन से रवाना किया गया। OHE तार टूटने से दो माल गाड़ियां भी घंटों फंसी रहीं। वहीं अंबिकापुर-दुर्ग पैसेंजर को समय पर रवाना किए जाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर-अनूपपुर रेलखंड में शिवप्रसादनगर से दो किलोमीटर दूर टेंगरी के पास पानी गिरने के दौरान OHE लाइन का इंसुलेटर फट गया। इसके कारण काउंटर वेट गिर गया और OHE तार नीचे झूल गया और बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसके कारण अंबिकापुर-बैकुंठपुर खंड में रेल यातायात बाधित हो गया। कई ट्रेनें प्रभावित, अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू कैंसिल
रेलवे की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद OHE वायर को काफी हद तक ठीक कर लिया। करीब चार घंटे मार्ग में यातायात बाधित रहने से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुई। शहडोल से अंबिकापुर आ रही शहडोल-अंबिकापुर पैसेंजर कई घंटे तक फंसी रही। OHE तार को ठीक करने के बाद करीब चार घंटे देर से ट्रेन को रवाना किया गया। अंबिकापुर से अनूपपुर के लिए चलने वाली मेमू को अंबिकापुर से कैंसिल कर नगर स्टेशन से स्टार्ट किया गया। दिल्ली से अंबिकापुर से रही साप्ताहिक ट्रेन भी OHE तार के डैमेज होने के कारण फंसी रही। तार ठीक होने के बाद सबसे पहले इसे रवाना किया गया। कोयला लोड दो माल गाड़ियां खड़ी रहीं। लाइन खाली होने पर इन्हें निकाला गया। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार रात 10 बजे तक लाइन को पूरी तरह से ठीक कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन व्यवस्थित हो सकेगा। अंबिकापुर-दुर्ग को अंबिकापुर से समय पर रवाना करने की तैयारी है।
<
