![]()
कोंडागांव में ने शनल हाई वे 30 पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बनियागांव पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज गति से कोंडागांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को वाहन से बाहर निकाला। पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हाईवे पर यातायात प्रभावित हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर मार्ग को फिर से सामान्य कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
<
