![]()
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में टीटी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला से अभद्रता की। उसके जांघ में चार थप्पड़ मारे और अपशब्द कहा। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने ने हंगामा कर दिया। सीएस ने महिला डॉक्टर, पीड़िता सहित परिजनों से बात की। सीएस ने कहा कि, इसकी जांच कराएंगे। डॉक्टर और स्टॉफ को हिदायत दी गई है कि ऐसी शिकायत दोबारा न मिले। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर क्षेत्र की महिला को टीटी आपरेशन (नसबंदी) के लिए मंगलवार को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया था। महिला का करीब 11 बजे टीटी ऑपरेशन शुरू किया गया। टीटी ऑपरेशन के दौरान महिला असहज हो गई और छटपटाने लगी। आरोप है कि ऑपरेशन कर रही डॉक्टर रजनी ने महिला को अपशब्द कहे और उसकी जांघ पर चार बार थप्पड़ से मारा। परिजनों का हंगामा, पहुंचे सीएस नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला से अभद्रता की शिकायत परिजनों को मिली तो वे भड़क गए और हंगामा कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी सीएस डॉ. जेके रेलवानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर, स्टाफ, पीड़ित महिला और परिजनों से चर्चा की। सीएस डॉ. रेलवानी ने महिला चिकित्सक के व्यवहार को लेकर परिजनों के समक्ष खेद जताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। डॉक्टर और स्टाफ को हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस तरह की शिकायत न मिले। सीएस ने बताया कि संभवतः महिला को वजन के हिसाब से पर्याप्त एनीस्थिसिया नहीं दिया गया था। इसके कारण वह ऑपरेशन के दौरान सहयोग नहीं कर रही थी और यह स्थिति बनी। एनीस्थिसिया नहीं दिया गया था पीड़िता के परिजन पुनील मंडल ने बताया कि महिला को टीटी ऑपरेशन के लिए तीन दिनों तक घुमाया गया। इसके बाद ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। पर्याप्त एनीस्थिसिया नहीं देने के कारण चीरा लगाने के दौरान दर्द होने पर महिला ने पैर मोड़ा तो उससे अभद्रता की गई। ऐसे डॉक्टर की जरूरत नहीं है और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
<
