Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोंडागांव में राजस्थान के 2 गांजा तस्कर पकड़े गए:पुलिस ने 29.52 लाख का 115 किलो गांजा और कार जब्त की
Breaking News

कोंडागांव में राजस्थान के 2 गांजा तस्कर पकड़े गए:पुलिस ने 29.52 लाख का 115 किलो गांजा और कार जब्त की

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b39fe4f5 991f 4d45 9ec0 d6d5a0fbb088 1776764512658
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b39fe4f5 991f 4d45 9ec0 d6d5a0fbb088 1776764512658
कोंडागांव जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 115.214 किलोग्राम गांजा और एक महिंद्रा XUV 500 कार जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 29,52,140 रुपए आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल को मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक ग्रे रंग की महिंद्रा XUV 500 (क्रमांक RJ 14 UF 2337) में कुछ लोग ओडिशा से रायपुर की ओर गांजा तस्करी कर ले जा रहे हैं। यह वाहन ओडिशा-जगदलपुर-केशकाल मार्ग से गुजरने वाला था। इस सूचना के आधार पर केशकाल थाना के सामने पुलिस ने मल्टी-चैनल पॉइंट (MCP) लगाकर वाहन चेकिंग शुरू की। आरोपियों की कार की डिक्की से 53 पैकेट गांजा बरामद कुछ ही देर में संदिग्ध कार मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर कार ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद पेट्रोलिंग वाहन की मदद से घेराबंदी कर बैरिकेडिंग लगाकर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 53 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिन्हें भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया गया था। जब्त गांजा का कुल वजन 115.214 किलोग्राम है, जिसकी कीमत 11,52,140 रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही 18 लाख रुपए कीमत की कार भी जब्त की गई। भीलवाड़ा, राजस्थान के निवासी हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज सिंह राठौड़ और पंकज पुरी गोस्वामी के रूप में हुई है, जो भीलवाड़ा, राजस्थान के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने बताया कि जिले में गांजा, शराब तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पानी की समस्या…कांग्रेस ने मटका लेकर किया प्रदर्शन:रायपुर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराया, टैंकर और पैकेज्ड पानी खरीद रहे लोग

April 21, 2026

धमतरी में 192 कांस्टेबलों का बड़े पैमाने पर तबादला:दो सूचियां जारी, DRG और महिला आरक्षक भी शामिल

April 21, 2026

बीरगांव ईंट भट्ठे पर छापा, 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू:पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, तड़के सुबह छह बजे बाल आयोग की टीम ने मारा छापा

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068220
Views Today : 93
Views Last 7 days : 1065
Views Last 30 days : 4166
Total views : 89176
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.