Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोंडागांव में माटी तिहार, किसानों ने की धरती पूजा:अच्छी फसल,खुशहाली के लिए आराधना, सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन
Breaking News

कोंडागांव में माटी तिहार, किसानों ने की धरती पूजा:अच्छी फसल,खुशहाली के लिए आराधना, सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bbbb7e73 5276 4e3d 9ab6 945134467b12 1775974337971
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bbbb7e73 5276 4e3d 9ab6 945134467b12 1775974337971
कोंडागांव में चैत्र माह में बस्तर अंचल का पारंपरिक माटी तिहार इस वर्ष भी कोंडागांव जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों और ग्रामीणों ने धरती माता की पूजा कर अच्छी फसल और खुशहाली की कामना की। यह एक दिवसीय पारंपरिक पर्व है। इसकी तिथि हर गांव में स्थानीय परंपराओं के अनुसार तय की जाती है। गांव के गायता, पुजारी और समुदाय के प्रमुख मिलकर इस दिन का निर्धारण करते हैं। इस विशेष दिन पर ग्रामीण पूरी आस्था के साथ मिट्टी की पूजा करते हैं और खेती-किसानी से जुड़े सभी कार्यों से विराम लेते हैं। इस दिन कृषि कार्य करना वर्जित होता ग्रामीणों के अनुसार, माटी तिहार के दिन मिट्टी खोदना, खेतों में हल चलाना या अन्य कृषि कार्य करना वर्जित होता है। इस नियम का उल्लंघन करने पर सामाजिक दंड का प्रावधान है। यह परंपरा धरती के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। पर्व के अवसर पर गांव के प्रत्येक घर से स्वेच्छा से चंदा एकत्र किया जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों से भी सहयोग लिया जाता है, जिसे लोग सहर्ष प्रदान करते हैं। पूजा स्थल पर ग्रामीण चावल, दाल, सब्जियां, फल, कंद-मूल और पशु-पक्षियों की भेंट अर्पित करते हैं। शिव महापुराण कथा का भव्य समापन वहीं दूसरी ओर ग्राम बड़ेडोंगर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य समापन हुआ। समापन के अवसर पर भव्य हवन-आरती का आयोजन किया गया। सात दिनों तक विधि-विधान से पूजित और सिद्ध किए गए ‘रुद्राक्ष शिवलिंग’ के रुद्राक्षों को महाराज शिवानंद जी ने भक्तों को आशीर्वाद स्वरूप वितरित किया। सिद्ध रुद्राक्ष पाने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे कथा के सातवें दिन केशकाल विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्त बड़ेडोंगर पहुंचे। आयोजन समिति ने कथा के सफल समापन पर सभी सेवादारों और भक्तों का आभार व्यक्त किया। अंत में भंडारा प्रसाद वितरण के साथ इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076646
Views Today : 581
Views Last 7 days : 3991
Views Last 30 days : 11796
Total views : 106796
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.