टॉप न्यूज़

कोंडागांव में पहली बार इन्फ्लुएंसर मीट:सोशल मीडिया से जिले की पहचान बढ़ाने की पहल, एआई और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा




कोंडागांव जिला प्रशासन ने 2 अगस्त को पहली बार जिला स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट-2026 का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्थानीय ऑडिटोरियम में हुआ। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया के जरिए कोंडागांव की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों, बेलमेटल कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को देशभर में पहचान दिलाना था। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया युवाओं के लिए आगे बढ़ने का अच्छा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से इसका सही और जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की। साथ ही साइबर अपराधों से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बेलमेटल शिल्प के लिए प्रसिद्ध है। क्षेत्र में शांति बढ़ने से पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि सोशल मीडिया का रचनात्मक उपयोग जिले की अच्छी छवि बनाने में मदद कर सकता है। वहीं, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सोशल मीडिया को विकास का मजबूत माध्यम बताया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एआई के उपयोग और साइबर सुरक्षा की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स यशवंत साहू, जीतू आर्या, दीपक पटेल और काजल श्रीवास ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बेहतर डिजिटल कंटेंट बनाने के तरीके बताए। इसके अलावा एआई के उपयोग और साइबर धोखाधड़ी से बचने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पौधरोपण कर की। बाद में कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने कहा कि यह आयोजन कोंडागांव की संस्कृति और पर्यटन को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ाने की एक पहल है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button