Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोंडागांव में पति ने पत्नी की डंडे से हत्या की:शराब छोड़ने की बात पर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

कोंडागांव में पति ने पत्नी की डंडे से हत्या की:शराब छोड़ने की बात पर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3a07712a 6992 4859 96b3 256fe70b05c2 1778156015449
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3a07712a 6992 4859 96b3 256fe70b05c2 1778156015449
कोंडागांव जिले में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। शराब पीने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान चिपावंड डोंडियापारा निवासी पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम (35) के रूप में हुई है। मृतका उसकी पत्नी सुखदई कोर्राम थी। आरोपी ने डंडे से पत्नी के सिर पर किया था वार मामले में प्रार्थी सिंगलु मंडावी ने कोंडागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 30 अप्रैल को पीतम कोर्राम शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। उसने डंडे से पत्नी के सिर पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गई। घायल महिला को रायपुर के हॉस्पिटल लाया गया था घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया था। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। 3 मई को हो गई थी महिला की मौत इलाज के दौरान 3 मई को दोपहर करीब 2:50 बजे महिला की मौत हो गई। इस मामले में कोंडागांव थाने में अपराध क्रमांक 139/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शराब पीने को लेकर पत्नी ताना मारती थी:आरोपी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी शराब पीने को लेकर अक्सर ताना मारती थी, जिससे वह परेशान था। इसी गुस्से में उसने घर में रखे मोटे डंडे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया था। आरोपी पति को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया पुलिस ने आरोपी पीतम कोर्राम को 5 मई को गिरफ्तार कर लिया। उसे 6 मई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा, प्रधान आरक्षक अशोक मरकाम और साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र बघेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में धान खरीदी में 1.46 करोड़ का घोटाला:तीन उपार्जन केंद्रों में की हेराफेरी, फर्जी-एंट्री और स्टॉक में गड़बड़ी, 7 कर्मचारियों पर FIR दर्ज

May 7, 2026

बुजुर्ग महिला से 5.42 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार:राजनांदगांव में पैसे डबल करने का झांसा देकर ऐंठे रकम, लालबाग पुलिस ने ठग को पकड़ा

May 7, 2026

सांसद चिंतामणि महाराज ने झालमुरी खिलाकर मनाया जश्न:पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर रामानुजगंज में उत्सव, कार्यकर्ताओं में उत्साह

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069735
Views Today : 38
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3716
Total views : 90779
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.