टॉप न्यूज़

कोंडागांव में डीजल टैंकर खेत में पलटा, बड़ा हादसा टला:चालक-परिचालक सुरक्षित बचे, आग लगने का खतरा भी टला, मची अफरा-तफरी




कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के बेलगांव-आलोर मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेत में पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। टैंकर में बड़ी मात्रा में डीजल होने के कारण कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया। बड़ेडोंगर जा रहा था टैंकर जानकारी के अनुसार, टैंकर बड़ेडोंगर की ओर जा रहा था। बेलगांव और आलोर गांव के बीच अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। चालक ने टैंकर को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया। धमाके की आशंका से दहशत हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। टैंकर में डीजल भरा होने के कारण आग लगने या विस्फोट की आशंका बनी रही। एहतियात के तौर पर लोगों को वाहन से दूर रहने की सलाह दी गई। राहत की बात रही कि टैंकर में आग नहीं लगी और बड़ा रिसाव भी नहीं हुआ। जांच में जुटा प्रशासन घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं और टैंकर को सुरक्षित तरीके से निकालने की तैयारी की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। जनहानि नहीं, लोगों ने ली राहत की सांस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने समय रहते स्थिति नियंत्रण में आने पर राहत की सांस ली।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button