![]()
कोंडागांव जिले में ‘सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू किया है। यह अभियान 27 अप्रैल से 11मई तक चलेगा। इसका मकसद लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ व दवाइयां उपलब्ध कराना है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की है। यह टीम जिलेभर में निरीक्षण कर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करेगी। कॉस्मेटिक दुकानों पर अचानक दबिश अभियान के तहत औषधि जांच दल ने 27 अप्रैल को 6 कॉस्मेटिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान संचालकों को खरीद-बिक्री के दस्तावेज व्यवस्थित रखने, एक्सपायर्ड सामान अलग रखने और बैच नंबर सहित सभी जानकारियां जांचकर ही माल खरीदने के निर्देश दिए गए। जांच के लिए भेजा गया कॉस्मेटिक सैंपल विकास नगर स्थित माजिसा एजेंसी से एक कॉस्मेटिक उत्पाद का नमूना लेकर राज्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। गुपचुप ठेले, मोमो सेंटर और चाट दुकानों की जांच खाद्य जांच दल ने शहर के गुपचुप ठेलों, मोमो सेंटरों, चाट कॉर्नर और डोसा सेंटरों में भी जांच की। यहां साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की पड़ताल की गई। दस्ताने-टोपी पहनना जरूरी, गंदगी पर चेतावनी निरीक्षण के दौरान संचालकों को हाथों में दस्ताने, सिर पर कैप और एप्रन पहनने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और ताजी सब्जियों का ही उपयोग करने को कहा गया। खाद्य रंग के इस्तेमाल पर भी नजर टीम ने चेतावनी दी कि खाद्य रंग का उपयोग निर्धारित मानक 100 पीपीएम / 1 ग्राम प्रति 10 किलो खाद्य सामग्री के अनुसार ही किया जाए। इससे ज्यादा उपयोग नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। अगले 15 दिन तक चलेगी सख्त कार्रवाई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान अगले 15 दिनों तक लगातार चलेगा। जांच टीम निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। इससे दुकानदारों और फूड कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
<
