![]()
कोंडागांव जिले के पांच शिक्षकों को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 25 अप्रैल को स्वामी आत्मानंद प्रो. जे.एन. पाण्डेय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय, रायपुर में दिया गया। यह आयोजन भारत के सबसे बड़े नवाचारी शिक्षा समूह ‘भारत छत्तीसगढ़’ द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा संचालित स्व-प्रेरित नवाचारी गतिविधियों को पहचानना और सम्मानित करना था। इन शिक्षकों को मिला सम्मान कई चरणों में हुई चयन प्रक्रिया समूह प्रमुख संजीव सूर्यवंशी और जिला टीम ने बताया कि चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की गई। सबसे पहले वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। पूरे देश से 700 से अधिक और छत्तीसगढ़ से 400 से ज्यादा आवेदन मिले। इसके बाद दस्तावेजों की जांच, साक्षात्कार और क्रॉस इंटरव्यू के बाद अंतिम सूची जारी की गई। जिले में खुशी का माहौल कोंडागांव जिले के शिक्षकों को सम्मान मिलने पर जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान और जिला मिशन समन्वयक ईमल सिंह बघेल ने सभी शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के उपसचिव रघु सर, समग्र शिक्षा के उपसंचालक ए.के. सारस्वत, रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, डीएमसी अरुण कुमार शर्मा और प्राचार्य सुचिता पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
<
