Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोंडागांव के चिंगनार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन:ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, सांसद-विधायक ने 5 हितग्राहियों को दी आवास की चाबी
Breaking News

कोंडागांव के चिंगनार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन:ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, सांसद-विधायक ने 5 हितग्राहियों को दी आवास की चाबी

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9aff8f4b bf1d 4cdc ae97 c82bcb08f57e 1775740967813
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9aff8f4b bf1d 4cdc ae97 c82bcb08f57e 1775740967813
कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम चिंगनार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांकेर सांसद भोजराज नाग और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 1 पुनर्वासित व्यक्ति सहित 5 हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर प्रतीकात्मक चाबी वितरित की गई। माओवाद मुक्त होने के बाद बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुलभ हो रही है और विकास कार्यों को गति मिल रही है। सांसद और विधायक ने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी किया। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई भी उपस्थित रहे। माओवाद के प्रभाव से विकास कार्य बाधित थे सांसद नाग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले माओवाद के प्रभाव से इस क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया और आधारभूत संरचना के कार्य नहीं हो पाते थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में बस्तर अब माओवाद से मुक्त होने के बाद इन कार्यों को गति मिलेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं, किसानों के कल्याण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क,पुल-पुलिया,बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता केशकाल विधायक टेकाम ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में माओवाद का बहुत दहशत था और विकास कार्य बाधित थे। विधायक ने आश्वासन दिया कि दूरस्थ अंचलों में सड़क, पुल-पुलिया और बुनियादी सुविधाओं संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने युवाओं के बेहतर भविष्य और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 49 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर के दौरान कुल 81 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076981
Views Today : 260
Views Last 7 days : 4308
Views Last 30 days : 11996
Total views : 107201
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.