Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कॉन्स्टेबल पर मारपीट-जान से मारने की धमकी देने का आरोप:पीड़ित ने रायगढ़ कलेक्टर से की शिकायत, सख्त कार्रवाई कार्रवाई मांग की
Breaking News

कॉन्स्टेबल पर मारपीट-जान से मारने की धमकी देने का आरोप:पीड़ित ने रायगढ़ कलेक्टर से की शिकायत, सख्त कार्रवाई कार्रवाई मांग की

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001384224 1776710379
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001384224 1776710379
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ग्रामीण ने पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कलेक्टर जनदर्शन में लिखित शिकायत देकर कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुरमापाली का रहने वाला बद्रिका साहू (47) सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने घर के सामने बैठा था। इसी दौरान पुसौर थाने में पदस्थ आरक्षक डोलनारायण साहू अपने साथी विवेकानंद साहू, भरतलाल साहू, संतोष साव, तेनाली साव और भगलू साव के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि डोलनारायण साहू ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार आरक्षक ने वर्दी का धौंस दिखाते हुए डंडे से मारपीट की, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। साथ ही वह यह कहते हुए धमकी दे रहा था कि “मैं पुलिस वाला हूं, मेरी पत्नी सरपंच है, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” बीच-बचाव करने पर पत्नी-बेटी के साथ धक्का-मुक्की पीड़ित ने बताया कि जब उसके साथ मारपीट की जा रही थी, तब उसकी पत्नी विशाखा साहू और बेटी वेदकुमार बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। ऐसे में पीड़ित ने अपने आवेदन में आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं बद्रिका साहू ने बताया कि वह आज कलेक्टर के पास शिकायत करने पहुंचा है। उसका कहना है कि बिना किसी गलती के उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी पुष्टि गांव के ग्रामीणों से भी कराई जा सकती है। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसने पहले कोतरा रोड थाना में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसका आरोप है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन हीट वेव का अलर्ट:तापमान बढ़ेगा, 2 दिन वॉर्म नाइट की स्थिति, कुछ जगहों पर अंधड़-बारिश की चेतावनी

April 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा शव मिला:कोरबा पुलिस पहचान और मौत के कारण की जांच में जुटी

April 21, 2026

कलेक्टर ने सरपंचों से पंचायतें आत्मनिर्भर बनाने को कहा:टैक्स कलेक्शन और आय बढ़ाने पर जोर दिया, टसर परिवर्तन केंद्र का किया निरीक्षण

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068179
Views Today : 52
Views Last 7 days : 1024
Views Last 30 days : 4125
Total views : 89135
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.